प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का एक केंद्र निरस्त किया
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025 के तहत प्रवक्ता पॉलीटेक्निक भर्ती के लिए प्रयागराज के एक केंद्र को निरस्त कर दिया है। उपसचिव पूनम निगम के अनुसार, यह परीक्षा प्रयागराज समेत छह केंद्रों में होनी है। रोल नंबर 0200385 से 0200768 तक के अभ्यर्थियों को पहले हिन्दू महिला विद्यालय इंटर कॉलेज, एमजी मार्ग सिविल लाइंस केंद्र आवंटित किया गया था। अब इन अभ्यर्थियों की परीक्षा लोक सेवा आयोग परिसर में होगी।
