Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 2, 2026

दसवीं और 12वीं के पाठ्यक्रम जारी: नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश

दसवीं और 12वीं के पाठ्यक्रम जारी: नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश



कक्षा 9 और 10 के पाठ्यक्रम की जानकारी गुरुवार को बोर्ड जारी करेगा। यह पाठ्यक्रम नेशनल करिकुलम फ्रेमवक्र 2023 के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें रटने के बजाय कौशल आधारित शिक्षा, अनुभवात्मक सीख, लचीलापन और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया है।




बोर्ड 2 अप्रैल को दोपहर 3 बजे द्वारका स्थित मुख्यालय में एक विशेष वेबिनार भी आयोजित करेगा, जिसमें कक्षा 9 के नए पाठ्यक्रम और अध्ययन योजना में हुए बदलावों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह वेबिनार ऑनलाइन माध्यम से भी उपलब्ध रहेगा, ताकि देशभर के स्कूल इससे जुड़ सकें। सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे नया पाठ्यक्रम तुरंत डाउनलोड कर शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ साझा करें और उसी के अनुसार पढ़ाई की तैयारी करें। सीबीएसई ने कहा कि छात्राें को कोई दिक्कत नहीं होगी। सीबीएसई की ओर से कहा गया कि देशभर के स्कूल वेबिनार से जुड़े और इसके बारे में जानकरी लें। इसके साथ सीबीएसई ने कहा कि समय-समय पर स्कूल पीटीएम का आयोजन करें, जिससे कि छात्र के बारे में जानकारी मिलती रहे। इससे अभिभावकों को भी जानकारी मिलेगी की उनका बच्चा पढ़ाई में प्रगति कर रहा है या नहीं।


स्कूलों को कहा गया है कि वे आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें ताकि नए बदलावों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। परिपत्र में यह भी कहा गया है कि सभी स्कूल निर्धारित पाठ्यक्रम और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। हर विषय के पाठ्यक्रम में दिए गए निर्देशों को लागू करना अनिवार्य होगा, ताकि पूरे देश में एक समान शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा, स्कूल प्रमुखों को शिक्षकों को प्रशिक्षित करने और अभिभावक-शिक्षक बैठकों (पीटीएम) का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं।

दसवीं और 12वीं के पाठ्यक्रम जारी: नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link