Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 2, 2026

गैस की किल्लत से प्रवासी शिक्षकों का भोजन संकट में

गैस की किल्लत से प्रवासी शिक्षकों का भोजन संकट में


बाहर से आए शिक्षकों के पास गैस का कनेक्शन भी नहीं छोटे-छोटे सिलेंडरों का रिफिलिंग कर खाना बना रहे हैं लोग कलेर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र ही नही बल्कि पूरे बिहार में प्रवासी शिक्षक यानी यूपी से आए शिक्षकों की जिंदगी गैस की किल्लत के कारण परेशानी भरा है। गैस नही मिलने से जहा उनका निवाला छिन गया है। अगर नौकरी करना चाहते हैं तो उन्हें भोजन का जुगाड़ करना होगा। नौकरी हफ्ता या महिने की बात नही है और गैस किल्लत की समस्या का समाधान निकट भविष्य मे नहीं दिख रहा है। ऐसी स्थिति मे  यूपी के सभी शिक्षक शिक्षिका काफी परेशानी अनुभव कर रहे हैं।

समय रहते सरकार इस समस्या का समाधान नहीनिकलती है तो प्रवासी शिक्षकों का काफी बुरा हाल होने की प्रबल संभावना है। यूपी के रहने वाले कई शिक्षक और शिक्षिका स्थानांतरण और नव पदस्थापन के चक्कर में स्थाई गैस कनेक्शन भी नहीं कर पाए। वे सासाराम, भभुआ, बक्सर, गोपालगंज जैसे यूपी के नजदीक वाले जिले मे जाने को इच्छुक हैं। स्थानांतरण और नवस्थापन के बाद गैस कनेक्शन का स्थानांतरण करना भी एक मुसीबत साबित होता है। जिसके कारण कई शिक्षक या शिक्षिका अपने नाम से कोई गैस कनेक्शन आज तक नहीं लिये। छोटे-छोटे सिलेंडरों का रिफिलिंग कराकर अपने जरूरत को पूरा करते रहे। इनसेट गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई अरवल, निज प्रतिनिध ि । जिले की प्रभारी सचिव रचना पाटिल द्वारा जिले में एलपीजी गैर ऐप पर पढ़ें उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेन हतु विभिन्न गैस एजेंसियो का निरीक्षण किया गया। इस क्रम मे मां विन्ध्यवासिनी एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण सचिव एवं जिला पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता

गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सचिव को यह भी अवगत कराया गया कि अरवल जिला में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान मे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है, जिसके कारण आमजन को किसी भी प्रकार की समस्या के संबंध में अनावश्यक घबराने की आवश्यकता नही है। आपूर्ति को सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से सघन जांच एवं सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि आमजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचना पर त्वरित का ऐप पर पढ़ें सुनिश्चित की जा रही है। इस क्रम मे उनके द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सुना तथा त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं को हल करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अधिकारी एवं गैस एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। फोटो - 01 अप्रैल अरवल - 04 कैप्शन- अरवल मे बुधवार को गैस एजेंसी का निरीक्षण करते प्रभारी सचिव रचना पाटिल व जिलाधिकारी अमृषा बैंस ।

गैस की किल्लत से प्रवासी शिक्षकों का भोजन संकट में Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link