Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 2, 2026

भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना के पहले चरण की शुरुआत, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने की स्वगणना

 भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना के पहले चरण की शुरुआत, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने की स्वगणना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को जनगणना 2027 के लिए अपना स्व-गणना कार्य पूरा कर लिया। इसके साथ ही भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना के पहले चरण की शुरुआत हो गई।




इस प्रक्रिया में इन सभी लोगों ने अपने-अपने आवास संबंधी जानकारियां दर्ज कराईं। राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर बताया कि मुर्मु ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कराया। इसके बाद 15 दिनों की स्व-गणना अवधि शुरू हुई, जिसमें नागरिक वेब पोर्टल पर खुद ही जानकारी प्रदान करने का विकल्प चुन सकते हैं।




14 भाषाओं वाला विशेष पोर्टल: यह विशेष पोर्टल अंग्रेजी, हिंदी और 14 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कराने के बाद प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा कि मैंने अपनी स्व-गणना पूरी कर ली है। आज जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत हो रही है, जो मकानों की सूची बनाने और आवास संबंधी कार्यों से जुड़ा है। यह पहली बार है जब जनगणना के लिए डेटा संग्रह डिजिटल माध्यमों से किया जा रहा है। यह भारत के लोगों को अपने घर-परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने का अधिकार भी देता है।




आज से आरंभ हो रही जनगणना की पहली प्रक्रिया ‘आवास गणना’ के तहत अपने दिल्ली स्थित आवास पर स्व-गणना का फॉर्म भरा। भारत की विकास यात्रा को गति देने और प्रत्येक देशवासी तक सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने में इस प्रक्रिया की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। -अमित शाह, गृह मंत्री

भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना के पहले चरण की शुरुआत, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने की स्वगणना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link