Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 2, 2026

सरकारी स्कूल छह अप्रैल से सुबह 6:30 से चलेंगे

सरकारी स्कूल छह अप्रैल से सुबह 6:30 से चलेंगे

राज्य के सभी 80 हजार सरकारी स्कूलों का समय छह अप्रैल से बदल जाएगी। स्कूल सुबह की पाली (मार्निंग शिफ्ट) में चलेंगे। स्कूल सुबह 6 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे। छुट्टी मध्याह्न 12:20 बजे होगी। शिक्षक मध्याह्न 12:30 में स्कूल छोड़ेंगे।




तापमान में वृद्धि को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद कई जिलों ने सुबह की पाली में स्कूल करने संबंधित आदेश जारी भी कर दिया है। स्कूलों को जारी निर्देश के अनुसार अप्रैल के पहले सोमवार से स्कूलों को सुबह की पाली में करने का प्रावधान है। इसके तहत सुबह 6:30 बजे स्कूल शुरू होंगे। सात बजे तक प्रार्थना होगी और चेतना सत्र चलेगा। सात से 7:40 बजे तक पहली घंटी होगी। 7:40 से 8:20 बजे तक दूसरी घंटी रहेगी। 8:20 से 9 बजे तक तीसरी घंटी होगी। 9 से 9:40 तक मध्यान्तर होगा।


मध्यान्तर में ही प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा। उसके बाद 9.40 बजे से


●7वीं घंटी के बाद 12:20 बजे छुट्टी होगी


●सात से 7:40 बजे तक होगी पहली घंटी


●माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किया आदेश


10:20 बजे तक चौथी घंटी होगी। 10:20 से 11 बजे तक पांचवीं और 11 से 11:40 तक छठी घंटी होगी। 11:40 से 12:20 बजे तक सातवीं घंटी चलेगी।


सातवीं घंटी के बाद 12:20 बजे छुट्टी हो जायेगी। 12:20 से 12:30 बजे तक प्रधानाध्यापक के स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाये गये विषयों की समीक्षा होगी। अगले दिन के लिए कार्ययोजना बनेगी और छात्रों को दिये गये कार्य की समीक्षा और जांच होगी।

सरकारी स्कूल छह अप्रैल से सुबह 6:30 से चलेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link