Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 2, 2026

इंतजार खत्म, एलटी ग्रेड सामाजिक विज्ञान का परिणाम हुआ जारी

इंतजार खत्म, एलटी ग्रेड सामाजिक विज्ञान का परिणाम हुआ जारी

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक) शिक्षक भर्ती के सामाजिक विज्ञान विषय के लिए 17 जनवरी को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम लगभग ढाई महीने बाद बुधवार को जारी कर दिया।

पुरुष शाखा के 561 और महिला शाखा के 140 पदों के साथ ही दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत विशिष्ट अध्यापक (संकेत मूकबधिर विद्यालय/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) एवं विशिष्ट अध्यापक (प्रयास शारीरिक रूप से अक्षम विद्यालय/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के एक-एक कुल 703 पदों के लिए पंजीकृत 209572 अभ्यर्थियों में से कुल 120302 परीक्षा में सम्मिलित हुए।




आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 9242 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है। निर्धारित न्यूनतम दक्षता मानक अंक प्राप्त नहीं करने के कारण 15 गुना अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके। 14 जून को प्रस्तावित मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की सूचना अलग से जारी की जाएगी।




आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने ‘बोले प्रयागराज’ शृंखला के तहत 28 मार्च के अंक में ‘पाठ्यक्रम न परिणाम, अधर में छात्रों का भविष्य’ शीर्षक से मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर आयोग ने संज्ञान लिया।




 शुक्रिया हिन्दुस्तान


सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम ढाई महीने से लंबित था, जबकि मुख्य परीक्षा 14 जून को प्रस्तावित है। इस मुद्दे को हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रतियोगी छात्रों की आवाज को उठाया। समाचार प्रकाशित होने के मात्र चार दिनों के भीतर परिणाम घोषित होना हम सभी के लिए राहत की बात है। इसके लिए हिन्दुस्तान समाचार पत्र का धन्यवाद।




-दिनेश यादव, प्रतियोगी छात्र




हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने सामाजिक विज्ञान के परिणाम के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया और हमारी आवाज़ को प्रभावी ढंग से सामने रखा। इसका सकारात्मक प्रभाव यह हुआ कि मात्र चार दिनों के भीतर परिणाम घोषित हो गया। इसके लिए हिन्दुस्तान अखबार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।




-सुनील कुमार, प्रतियोगी छात्र

इंतजार खत्म, एलटी ग्रेड सामाजिक विज्ञान का परिणाम हुआ जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link