जिले में तीन वर्ष से पदस्थापित कर्मचारियों का होगा तबादला
जिला प्रशासन में प्रशासनिक सुधार व पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए, जिला प्रशासन के एक ही कार्यालय में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से जमे कर्मियों के तबादले की तैयारी की जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया आम तौर पर जून माह के आसपास होती है।
इसके तहत उन लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों को इधर से उधर किया जाएगा जो एक ही सीट पर लंबे समय से तैनात हैं। इसके लिए पहले ही एक फरवररी 2026 की स्थिति के अनुसार औपबंधिक वरीयता सूची जारी कर दी गई है। हालांकि यह नीति राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार, सभी जिले में समान रूप से लागू होती है, ताकि प्रशासनिक कार्यकुशलता बनी रहे। इस संदर्भ में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने डीडीसी को तीन वर्ष या तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में
■एक सप्ताह के अंदर सूची तैयार कर स्पष्ट कारण बताने का निर्देश
पदस्थापित रहने वाले कनीय अभियंता, लेखापाल सह लिपिक, पंचायत तकनीकी सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, आवाय पर्यवेक्षक, आवास सहायक व कार्यपालक सहायकों की सूची तैयार करने को 30 मार्च सोमवार को कहा है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी को तीन वर्ष या तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित रहने वाले पंचायत सचिव, लेखापाल सह आईटी सहायक, तकनीकी सहायक व कार्यपालक सहायकों की सूची तैयार करने को कहा गया है। वहीं, डीपीओ आईसीडीएस व स्थापना उप समाहर्ता को भी तीन वर्ष या तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित रहने वाले लिपिक व कार्यपालक सहायकों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया

