Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 2, 2026

शिक्षकों की होगी प्रोन्नति

शिक्षकों की होगी प्रोन्नति

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर को भरोसा दिया है कि शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए कदम उठाये जायेंगे। अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याएं सुलझेंगी।




शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से बुधवार को बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर मिले। श्री पुष्कर ने राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अराजकीय अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों को राजकीय-राजकीयकृत माध्यमिक विद्यालयों के विशिष्ट शिक्षकों की भांति वेतन, भत्ते, पेंशनादि एवं अन्य वित्तीय सुविधाएं प्रदान करने तथा स्थानीय निकाय के माध्यमिक शिक्षक, विद्यालय अध्यापक एवं विशिष्ट शिक्षकों का उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर और उच्च माध्यमिक शिक्षकों का वरीय उच्च माध्यमिक शिक्षक के रूप


में स्वस्थानिक अविलंब प्रोन्नति की मांग रखी। उन्होंने स्थानीय निकाय शिक्षक सेवाशर्त नियमावली, 2020 के


अनुसार पूर्व से ही प्रावधानित वांछित योग्यताधारी व अनुभवी शिक्षकों का प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति, फिक्सेशन सहित अतिशीघ्र भुगतान की मांग भी की। श्री पुष्कर ने कहा कि इसके लिए राज्य स्तर पर एक डेड लाइन तय कर स्पष्ट निर्देश जिलों को देने की आवश्यकता है, ताकि एक समय सीमा के अन्दर ऐसे सभी


शिक्षकों की प्रोन्नति के साथ फिक्सेशन करते हुए उन्हें का वास्तविक रूप में आर्थिक लाभ दिया


जा सके। शिक्षा मंत्री श्री कुमार ने प्रोन्नति के लिए तत्काल कदम उठाने हेतु विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों शिक्षकों के मुद्दे पर साकारात्मक कदम उठाये जाने का आश्वासन भी दिया है। श्री पुष्कर के साथ बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व संयुक्त सचिव राजीव कुमार सिंह भी थे

शिक्षकों की होगी प्रोन्नति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link