Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 2, 2026

गोल्ड-सिल्वर में हाहाकार! चांदी 13,000 रुपये सस्‍ती, तो सोना भी धड़ाम, जानें यहां लेटेस्ट रेट

 अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बयान के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार (2 अप्रैल) को बड़ी गिरावट आई है. ट्रंप के बयान के बाद इसका सीधा असर सोना-चांदी की कीमतों पर पड़ा. जिसके बाद सोना $4,700 प्रति औंस के नीचे फिसल गया, जबकि चांदी भी $73 के नीचे आ गई. बाजार को भाषण से स्पष्ट दिशा नहीं मिली, जिससे निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ गई. डॉलर में मजबूती और ऑयल की चाल ने भी मेटल्स पर दबाव डाला, जिससे सेफ-हेवन की मांग कमजोर पड़ती दिखी.


बाजार में इस समय अस्थिरता बनी हुई है और निवेशक हर अपडेट पर नजर रखे हुए हैं. ग्लोबल संकेतों और राजनीतिक घटनाओं का असर सीधे तौर पर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है. आज का दिन निवेशकों के लिए अहम बना हुआ है, जहां सोने और चांदी के दामों में बदलाव लगातार ट्रैक किया जा रहा है.


सोना- चांदी के लेटेस्ट रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.चांदी की कीमत में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है. चांदी करीब 14,000 रुपये तक टूटकर लगभग 2.29 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है. यह गिरावट निवेशकों के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि पिछले कुछ समय से चांदी में लगातार तेजी देखी जा रही थी. वहीं सोने की बात करें तो इसमें भी कमजोरी देखने को मिली है. जून 2026 डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत में 2,574 रुपये यानी करीब 1.6% की गिरावट आई है. इसके बाद सोना गिरकर लगभग 1,51,161 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.


क्यों गिरा गोल्ड और सिल्वर?

जैसे ही ट्रंप का भाषण आया, गोल्ड और सिल्वर दोनों में तेज बिकवाली शुरू हो गई. असल में बाजार को उम्मीद थी कि युद्ध खत्म होने की साफ टाइमलाइन मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि युद्ध 2-3 हफ्ते और चल सकता है, जिससे अनिश्चितता बनी रही. यही वजह है कि निवेशकों ने “buy the rumor, sell the fact” वाली रणनीति अपनाई और मेटल्स में प्रॉफिट बुकिंग शुरू हो गई.


गोल्ड-सिल्वर में हाहाकार! चांदी 13,000 रुपये सस्‍ती, तो सोना भी धड़ाम, जानें यहां लेटेस्ट रेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link