Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 2, 2026

संस्कृत शिक्षा परिषद का शैक्षणिक कैलेंडर जारी

संस्कृत शिक्षा परिषद का शैक्षणिक कैलेंडर जारी

लखनऊ। प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद ने नए सत्र के लिए शैक्षणिक पंचांग जारी कर दिया है। छात्रों को संस्कृत के साथ डिजिटल साक्षरता और साइबर क्राइम भी पढ़ाए जाएंगे। परिषद के सचिव शिवलाल ने बताया कि इस बार हिंदी पाठ्यक्रम से संस्कृत अंश हटा दिया गया है। अब अर्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा में हिंदी के पेपर में संस्कृत से जुड़े प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। वहीं कक्षा 6 और 7 में एनसीईआरटी की बाल महाभारत कथा और महान विभूतियों के पाठ शामिल किए गए हैं।




कक्षा 9 से 12 तक भी नए साहित्यिक पाठ जोड़े गए हैं।




एक और विशेष बात यह है कि अब संस्कृत विद्यालयों में मास्टर जी खुद छात्रों की क्षमता पहचानकर उनके समग्र विकास पर काम करेंगे। इसके लिए हर सप्ताह एक दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।




इन कार्यक्रमों में शिक्षक अलग-अलग क्षेत्रों में छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही रोजगार से जुड़ी जानकारी देने के लिए विशेषज्ञों के व्याख्यान भी होंगे। कुटीर उद्योगों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया जाएगा, जिससे छात्रों को कामकाजी कौशल सीखने का मौका मिलेगा।

संस्कृत शिक्षा परिषद का शैक्षणिक कैलेंडर जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link