Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 2, 2026

शिक्षकों के लिए ' कल्याण की उड़ान-2' का विमोचन

शिक्षकों के लिए ' कल्याण की उड़ान-2' का विमोचन

प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ के तत्वावधान में शिक्षकों के लिए 'कल्याण की उड़ान-2' स्मारिका का विमोचन किया गया। रेड क्रॉस भवन मे  आयोजित संगठन के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतिम सत्र स्मारिका का विमोचन समारोह मे बड़ी संख्या में शिक्षाविदें ने भाग लिया। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सुमन ने शिक्षकों व शिक्षा हित में किए गए संगठन के प्रयासो की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से वर्ष 2022 से अब तक शि ऐप पर पढ़ें में विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए किए गए प्रयासो को ' कल्याण की उड़ान - 2' स्मारिका मे संकलित किया गया है।



उन्होंने कहा कि यह स्मारिका एक दस्तावेज है, जो संघ की पृथक छवि को प्रतिस्थापित करते हुए शिक्षकों के साथ संवाद का एक अच्छा माध्यम बनेगी। स्मारिका का विमोचन जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा, कॉग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़, समाज सेवी अभिषेक मिश्रा शिशु समेत संघ के प्रदेश इकाई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक व प्रधान शिक्षकों की भागीदारी रही। वहीं वक्ताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शंकर राय, कोषाध्यक्ष राज कुमार सिंह, सचिव जीतेन्द्र कुमार सुधांशु, कुणाल कुमार, राजेश्वर कुमार यादव, समाज सेवी रिंकू कुमारी, विजय कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार, सतेन्द्र कुमार, अजय कुमार सिंह, अजित कुमार सिंह, संगठन के तिरहुत प्रमंडल प्रभारी एजाज अहमद, मो. तनवीर अहमद आदि शामिल थे।

शिक्षकों के लिए ' कल्याण की उड़ान-2' का विमोचन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link