Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 2, 2026

शिक्षकों ने मृतक रसोइया के पुत्र को दी सहायता राशि:अंबेडकर नगर में ₹34,300 की अहेतुक सहायता प्रदान की

शिक्षकों ने मृतक रसोइया के पुत्र को दी सहायता राशि:अंबेडकर नगर में ₹34,300 की अहेतुक सहायता प्रदान की



अंबेडकर नगर के आलापुर में शिक्षकों ने एक सराहनीय पहल की है। कंपोजिट विद्यालय फरीदपुर तप्पा हवेली की दिवंगत रसोइया कौशल्या देवी के पुत्र मूलचंद को ₹34,300 की अहेतुक सहायता राशि प्रदान की गई है।

कौशल्या देवी का निधन बीते 18 मार्च को हो गया था। वह कंपोजिट विद्यालय फरीदपुर तप्पा हवेली में रसोइया के पद पर कार्यरत थीं।


यह सहायता राशि बेसिक शिक्षा परिवार जहांगीरगंज के शिक्षकों के सहयोग से जुटाई गई थी। शिक्षकों का एक दल कौशल्या देवी के पैतृक गांव जेठास पहुंचा और उनके पुत्र मूलचंद को यह राशि सौंपी।


इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री रामकेवल यादव, कंपोजिट विद्यालय फरीदपुर तप्पा हवेली के प्रधानाध्यापक अजय विक्रम सिंह, संतराज सक्सेना, राकेश कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा, राजबली, ओमप्रकाश यादव, ओंकार नाथ सिंह, समाजसेवी मित्रसेन यादव और कन्हैयालाल यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

शिक्षकों ने मृतक रसोइया के पुत्र को दी सहायता राशि:अंबेडकर नगर में ₹34,300 की अहेतुक सहायता प्रदान की Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link